शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज़ में अध्ययनरत बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टाॅपर्स को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष के हर्षित 82.85 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा वही शाहफाद ने 82.14 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं तानिया ने 79.57 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
काॅलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डाॅ0 वैशाली, डाॅ0 भूवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डाॅ निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅ कुलदीप सैनी, डाॅ हुमा सैफी, प्रवीन कुमार, ईशान अग्रवाल, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, दीपिका, मौ0 जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम, शुभम शर्मा, शिवम, प्रतिक वर्मा, ऋतिक, मोहित सैनी, आदि उपस्थित रहे।
