गौरव सिंघल, नकुड। थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को मोहल्ला सुजादपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र बालकिशन के घर से गेहूं से भरा कट्टा चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की पहचान गांव मल्हामाजरा निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर 58 किलोग्राम गेहूं से भरा कट्टा बरामद हुआ है। दिलशाद नकुड कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन से ज्यादा अपराधिक मुकदमें दर्ज है।