मानव कल्याण मंच ने 87 जरूरतमंद व्यक्तियों को चश्मे प्रदान किए

गौरव सिंघल, देवबंद। सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में आज एक निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा उपलब्ध कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन को सुगमता से जी सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन सिंघल, मैनेजर, दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय वर्मा प्रधानाचार्य शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता में सभी के योगदान की सराहना की।
संस्था के वर्तमान अध्यक्ष  सुशील कर्णवाल ने कहा कि जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद करने पर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखने को मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
महिला मंडल संयोजिका श्रीमती शशि गुगलानी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने लाभ उठाया और संस्था के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा छाबड़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, लोकेश वत्स (एडवोकेट), सुनील बंसल, चंद्रप्रकाश गाबा, राजीव शर्मा, मार्गदर्शक अनीता बंसल, रीता सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम कौशिक, शुभलेश शर्मा, डॉ. कांता त्यागी, अंजली त्यागी, सुरभि अग्रवाल, श्वेता वर्मा, महासचिव ममता वर्मा, सीमा गुप्ता, बीना ऋषि, सुजाता ऋषि, अंजना मिश्रा, शिवानी पुंडीर, मीनू शर्मा, रोजी कौर, मोनिका टांक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post