शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन सत्येन्द्र चौधरी ने आज श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में संचालित विधिक सेवा केन्द्र का अवलोकन किया। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 पूनम शर्मा के द्वारा बुके भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
सत्येन्द्र चौधरी ने महाविद्यालय के मूट कोर्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने विधि के छात्रों तथा डीएलएसए स्वंय सेवकों को न्यायालय वाद सम्बन्धित प्रक्रिया के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण केन्द्र समाज को विधिक सहायता प्रदान करने में कैसे कार्य कर रहा है तथा छात्र भी इसकी सहायता से समाज के कमजोर वर्गो के अधिकारों की रक्षा करने में समर्थ हो सकते है महाविद्यालय में डी0एल0एस0ए0 कार्यो के विषय में प्रवक्ता सोनिया गौड़ के द्वारा सचिव को Legal aid clinic के कार्यो की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षी कश्यप, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, डॉ0 नाहिद अंजुम, विनय तिवारी व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।.jpg)
%20(1).jpg)