गौरव सिंघल, नागल। प्रेस क्लब नागल के तत्वावधान में टपरी रोड स्थित एम एस फार्म में पत्रकारिता विषयक समाचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता ही अन्य स्तंभों को भी मजबूती से खड़ा रखे हुए है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ अवांछित तत्वों के घुस जाने पत्रकारिता बेबस हुई है जबकि सोशल मीडिया के अत्यधिक एक्टिव होने से पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। अब समाचार घटित होने के तुरंत बाद उसे सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। इसके बावजूद देश में अभी भी अखबारों को ही सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में चार-चार दशक पूरा करने वाले अजय अग्रवाल, ओम प्रकाश जैन, सुनील चौटाला को विशेष प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान, बढेडी के प्रधान बिरम सिंह, आईएमटी की निदेशक अंजू वालिया, उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता, मानसिंह सैनी, कपिल डावर, मनमोहन सिंह, स. इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र धवलहार, राकेश जोशी, राजीव त्यागी, पत्रकार गुलफाम अली, हेमंत अरोड़ा, एसडी गौतम, अजीत त्यागी, साबिर अली, कमल कश्यप, रियाज अहमद, मोमीन अली, लिटिल शर्मा आदि भारी संख्या में पत्रकार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
