ऑपरेशन मुस्कान के तहत मात्र तीन घण्टे में 15 वर्षीय गुमशुदा बच्चें को सकुशल बरामद किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मात्र तीन घण्टे में 15 वर्षीय गुमशुदा बच्चें को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दे कि  वादिया मंजू पत्नी जयकान्त निवासी कपिल विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर ने थाना में पहुंचकर अपने 15 वर्षीय बेटे आदि के घर से समय 08.30 बजे कही चले जाने तथा वापस न आने के संबंध में थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र दिया था।    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में  ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकार सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना अध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मात्र तीन घण्टे में 15 वर्षीय गुमशुदा आदि को भारत माता चौक थाना क्षेत्र कोतवाली नगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post