गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 29 अप्रैल 2026 को वादिया ने पुलिस को तहरीर देकर अभियुक्त हैदर पुत्र शफीक निवासी सड़क दूधली सहारनपुर पर उसे शादी का झांसा देकर करीब 8 माह से शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहने व डेढ महीने की प्रेग्नेन्ट कर देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मामला पंजीकृत कराया था। विवेचना के आधार पर मुकदमे में पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे।
पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त हैदर पुत्र मौ0 शफीक निवासी मौ0 पठानो वाला ग्राम सड़क दुधली थाना जनकपुरी सहारनपुर को मण्डी समिति के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया है।
