संदीप वत्स, मुजफ्फरनगर। पत्रकारिता का कार्य जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता ही है जिस पर समाज पूरी तरह से यकीन करता है। श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण हो गये है। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को कानपुर निवासी पं. जुगलकिशोर शुक्ला ने कोलकत्ता से उदन्त मार्तन्ड नामक हिन्दी अखबार शुरू किया था, उस समय से अब तक हिन्दी पत्रकारिता ने अनेक उतार चढ़ाव झेले है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना भी है, लेकिन लोग फिर भी प्रिंट मीडिया पर ही पूरी तरह से यकीन करते है, इसलिए हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों की पूरी जिम्मेदारी है कि ये समाज को अपनी लेखनी के माध्यम से नई दिशा देने का काम करे। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी कुरीतियां है उन्हे अधिकारियों के संज्ञान में लाने का काम पत्रकार करे। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम के आयोजकों अरविंद भारद्वाज, रविंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाये। उन्होंने कहा कि समाज में जो बुराईयां है उन्हे अपनी लेखनी के माध्यम से लिखकर अधिकारियों के संज्ञान में डाले, ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके तभी समाज से बुराईयों एवं कुरीतियों का समूल विनाश हो सकेगा। उन्होंने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि समाज में जो भी अपराध हो रहे है, उन्हे सही रूप में अधिकारियों के संज्ञान में लाये।उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन जनता के हितों की रक्षा करने के लिए है जब उन्हे समाज के अपराधों का पता लगेगा तो वे उस पर कार्यवाही करेंगे। एसएसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को सुरक्षा ओर सम्मान देना है।
कार्यक्रम के आयोजक डिस्ट्रिक्टर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि पत्रकार पूरी ऊर्जा के साथ सकारात्मक रूप से कार्य करे, जिससे समाज में उनकी एक अच्छी पहचान बनेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। दैनिक जागरण के प्रभारी आशु सिंह ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार अपनी सोच सकारात्मक रखे, क्योंकि पत्रकार ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज में फैली गंदगी को लेखनी के माध्यम से दूर करता है। श्रीराम कालेज के पत्रकारिता के छात्र सृष्टि खुराना, नीकू कुमार व अदिति सिंह ने भी पत्रकारिता पर अपने विचार रखे। श्रीराम कालेज की प्राचार्य प्रेरणा मित्तल ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है, इससे जुड़े सभी पत्रकार ईमानदारी और निर्भिकता से अपने दायित्व का निर्वहन करते है। कार्यक्रम में अमर उजाला के प्रभारी मदन बालियान और वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर चन्द्रकांता, अरविंद गुप्ता, विनोद पाराशर, प्रेमपाल सिंह संधावली, संजीव तोमर, भगत सिंह वर्मा, सचिन जौहरी, राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, सतपाल सिंह, डा. संजीव गोल्डी, अनिल चौधरी(मुन्नू), पीके श्रीवास्तव, नरेश मित्तल, अमित सैनी, नरेश मित्तल, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स (पंडित जी), सुनील चौधरी, राजू सिंह, गोपी सैनी, संदीप रंजन, सुशील त्यागी, रोहताश वर्मा, संदीप शर्मा, अमित, अमन कुमार, राहुल प्रजापति, अन्नू सैनी, हमदान खान, मंगल सिंह, अमित वर्मा, विजय शर्मा, विजय सैनी, सुशील, विजय कैमरिक, पंकज ऐरन, हरेंद्र बालियान, हिंमाशु पाल, गोपी सैनी, राशिद अली, वासु, संजय राठी, तवरेज, मौ. जफर, चांद मौहम्मद, नरेश मित्तल, पं. ब्रजमोहन शर्मा, समाजसेवी व्यापारी नेता अचिन्त मित्तल, एमडी यादव, कमल मित्तल, दिनेश कुमार बैटरी वाले, प्रवीन जैन चीनू, रोहित सिघल, अक्षय चौधरी बंटी, शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में रितू गर्ग, मयंक भारद्वाज, प्रवीन कुमार, संदीप शर्मा, सौरभ मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।



