दिल्ली- यमुनोत्री हाइवे पर कार गंग नहर में गिरी

गौरव सिंघल, नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर गंग नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार चालक युवक ने अपनी सूझबूझ से किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार मोहित निवासी करौंदा, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक (हरियाणा) अपनी ऑडी कार से रोहतक से शामली के रास्ते होते हुए सहारनपुर जा रहा था। बीती रात नानौता क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गंग नहर के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पडने से उसकी कार  अनियंत्रित हो गई और गंग नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार चालक मोहित ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post