विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये ठगे

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उधमसिंह नगर में कुंडा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीनेगी निवासी गुरपिंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया  कि वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के दिव्यांश ने मुलाकात सहारनपुर के आरके पुरम स्थित कार्यालय में काम करने वाले लोगों से कराई। आरोप है कि आरोपियों ने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। 16 अक्तूबर 2023 को उसने डेढ़ लाख रुपये दीपक शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए, जबकि बाकी रकम नकद और फोन-पेमेंट के जरिए अलग-अलग समय पर दी गई। आरोपी करीब पांच लाख रुपये लेने के बाद कार्यालय बंद कर भाग गए। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत, दीपक और जगमोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post