सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 30 लाख रुपये ठगे

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मेरठ के थाना सरधना के गांव सलावा निवासी अमरदीप ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पूर्व परिचित रमन भारती, राहुल भारती और राजीव भारती निवासी विनोद विहार कॉलोनी उसके घर आए थे। आरोप है कि तीनों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 30 लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपियों ने नौकरी से संबंधित कुछ फर्जी कागजात भी तैयार कराए, लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी लगातार टाल-मटोल करते आ रहे है और अब रुपये लौटाने से उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। अमरदीप ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने परिचितों और रिश्तेदारों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने रमन भारती, राहुल भारती और राजीव भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह तीनों सगे भाई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post