गौरव सिंघल, रामपुर मनिहारान। क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास कांकरकुई निवासी एक युवक दीपक (29) का शव पड़ा हुआ मिला है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद थाना प्रभारी उम्मेद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और एकत्र लोगों से शव की पहचान कराई। जिसके बाद उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपक शादीशुदा था। काफी समय से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह कुछ काम भी नहीं करता था। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। युवक नशे का आदि था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।