गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले गोविंद सरदार पुत्र धर्मपाल सिंह को बेहट अड्डे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र सचदेवा पुत्र श्याम सचदेवा ने गोविंद सरदार के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
byHavlesh Kumar Patel
-
0
