पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर रात्रि में मुठभेड के बाद गांव पाडील जाने वाले रजवाहे के पास से मोटर साइकिल सवार हिस्ट्रीशीटर गौकश सलमान पुत्र वरीस को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गौकश सलमान पुलिस मुठभेड में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त सलमान के विरुद्ध थाना मिर्जापुर पर गैंगस्टर, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगीन धाराओं में एक दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज हैं ।

पुलिस निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त सलमान ने बताया कि वह और उसका एक अन्य साथी रात में आवारा घूमते गौवंश को पकड़कर जंगल में ले जाकर उनका कटान करते और मांस बेचने का काम काफी अर्से से करते आ रहे हैं। रात्रि के समय मिर्जापुर पुलिस के साथ उक्त बदमाश की मुठभेड़ हो गई और पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार गोकश के कब्जें से बिना नंबर की मोटर साइकिल, तमंचा और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post