सैनी समाज के लोगों ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी का किया स्वागत

गौरव सिंघल, देवबंद। राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जसवंत सैनी ने देवबंद पहुंचकर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहे वरिष्ठ समाजसेवी  राम कला सैनी के निवास पर पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान सैनी समाज के वरिष्ठ लोगों ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी का स्वागत किया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो सम्मान सैनी समाज को दिया है वह सम्मान आज तक किसी भी पार्टी ने समाज को नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि  बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में दो राज्यों के मुख्यमंत्री और एक उप मुख्यमंत्री है यह हमारे लिए गौरव की बात है। आने वाले 2027 के चुनाव में हमें एक मत होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना है और दूसरे लोगों को भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चारों ओर विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, राम मोहन सैनी, उमेश सैनी, राजू सैनी, मोनू, धर्मवीर, चंद्रपा, आदेश सैनी, मांगेराम सैनी, मोहनलाल कोरी, सुमन धीमान, शिवकुमार राणा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post