मेपल्स एकेडमी स्कूल की वैष्णवी ने किया विद्यालय टॉप

गौरव सिंघल, देवबंद। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 के रिजल्ट से मेपल्स एकेडमी में खुशी की लहर दौड गयी। विद्यालय का रिजल्ट गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12 में 97.2 % अंक प्राप्त कर वैष्णवी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 96.6% अंक प्राप्त कर शगुन ने  द्वितीय स्थान व 96.4% अंक प्राप्त कर अविका व दीपाली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 70 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक व 144 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० चित्रा जोशी व प्रबंध समिति ने विद्‌यार्थियों तथा उनके अभिभावको को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण ही यह संभव हो पाया है तथा शिक्षक वर्ग के अथक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर रिजल्ट देने के लिए प्रेरित कर मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post