दून वैली पब्लिक स्कूल की नंदनी कुशवाह ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में किया टाॅप

गौरव सिंघल, देवबंद। द दून वैली स्कूल के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षिक स्तर के आशानुरुप प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में पुन: अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करके विद्यालय, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियो को गौरवन्वित किया है। सी0बी0एस0ई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 का परीक्षाफल आज घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा के बाद अपना परिणाम देखकर स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गयी। अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों सभी ने इस सफलता के लिए एक-दूसरे को बधाइयाँ दी। 

दून वैली पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट की होनहार छात्रा नंदनी कुशवाह ने इस वर्ष 98.8% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर सहारनपुर जनपद, देवबंद नगर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। जबकि अभिनव पुंडीर ने 97.2%, ख़ुशी ने 95.8%, अंशिका माहेश्वरी ने 94.8% तथा उत्कर्ष बंसल ने 93% अंको के साथ विद्यालय ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। पांचों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न विषयों में विद्यालय के 16 छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। परीक्षा परिणाम में उत्तम प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गुणरूप कौर 94.4%, मैत्री जैन 94.2%, जिया त्यागी 93.8%, शिवांशी सैनी 93.4%, गौरी सिंघल 93%, उत्कर्ष बंसल 93%, नीव खन्ना 92.2%, अक्षिता सिंघानिया 92.2%, सारा 92%, आयुष्मान पुंडीर 91.8%, स्वस्ति चौधरी 91.8%, सिद्ध अग्रवाल 91.4%, विक्रांत वीर राठी 91%, मानवी सिंघल 90.4%, अविका राणा 90.4%, प्रज्ञा 90%, वासु गाबा 90%, मोहम्मद सुहैल 89.4%, वैभवी गर्ग 89%, अनन्या गर्ग 88.8%, अनन्या 88.6%, रिद्धि जैन 88.6%, मोहम्मद अली सिद्दीकी 88.4%, मरियम 88%, मुकर्रब साजिद 87.6%, रबिया 87.6%, नंदिनी बंसल 87.4%, सुदीपा 87.4%, स्नेहा 87.2%, शिवांश अग्रवाल 86.8%, आरजू दुहून 86.8%, वंशिका शर्मा 86.2%, अक्षत त्यागी 86%, भारती त्यागी 85.8%, दिव्य मोंगा 85.8%, अक्षिता वर्मा 85.6%, आदित्य जैन 85.4%, कृति 85.2%, साद अली 85%, आदित्य अग्रवाल 84.8%, आर्यन वशिष्ठ 84.8%, अनन्या अरोरा 84.6%, वैभव भारद्वाज 84.4%, अभिषेक पुंडीर 84.4%, नंदिनी अग्रवाल 84.2%, नमिश सिंघल 84.2%, अनिया सहगल 83.6%, शतक्षी शर्मा 83.6%, अवनी चौधरी 83.4%, तान्या तायल 83.2%, कनक 83.2%, आराध्या गुप्ता 83.2%, राधिका गर्ग 83%, गुंजन सिंह 83%, युमना नाज़ 82.8%, मान्या जैन 82.8%, मेघना पुंडीर 82.8%, मोहम्मद मूसा 82.6%, श्रीयांश गर्ग 82.4%, परिधि चौहान 82.2%, अमीशा पुंडीर 82.2%, धैर्य 81.4%, लकी धीमान 81.4%, वैष्णवी 81.4%, नीरव त्यागी 81%, आकांक्षी गर्ग 81%, देव चौधरी 80.6%, हर्ष बब्बर 80.4%, आर्यन लांबा 80.2%, साची अग्रवाल ने 80.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षाफल में 90 % से अधिक 21, 85 % से अधिक 43, 80 % से 74, 75 % से अधिक 115 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। यदि डिस्टिंक्शन की बात करें तो अंग्रेजी विषय में 157, फिजिकल एजुकेशन में 114, योगा में 92, संगीत में 70, पेंटिग में 43, बिजनेस स्टडीज में 32, इकोनोमिक्स में 31, हिंदी में 22, एकाउंट्स में 19, फिजिक्स में 16, गणित में 12, कैमिस्ट्री में 11, पोलिटिकल साइंस में 9, बायोलॉजी में 6, सोशियोलॉजी में 3 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि दून वैली पब्लिक स्कूल प्रासंगिक व सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त करने का अतिविशिष्ट संस्थान है। 

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अध्यापकों के समर्पित मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं अध्यापकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कर्मठता, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर अनुराग सिंघल ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में देवबन्द को नई पहचान दिलाने हेतु उनके अथक परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इसी कर्मठता, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहें तथा अर्जुन की भांति एकाग्रचित होकर सफलता प्राप्त करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post