शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी होमसाइंस के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के बीएससी होम साइंस के तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने उच्चतम अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीएससी होम साइंस के तृतीय सेमेस्टर में अलिशा अंसारी ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तृप्ति ने 74 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय और काशिफा ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज् के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि निरन्तर कठिन परिश्रम से सफलता सम्भव हो पाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए। श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल एवं गृह विज्ञान विभाग की डीन डॉ0 श्वेता राठी ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता रूबी पोसवाल, ईशा अरोरा, डॉ0 शालिनी, दीपश्री, आयशा गौर और सानिया आजाद ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।
