मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी गढी नौवाबाद व सिसौली का औचक निरीक्षण, ओपीडी भी की

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौवाबाद एवं सिसौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे आमजन को बेहतर उपचार मिल सके। डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में ओपीडी भी की गई। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब उनके द्वारा प्रत्येक बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में नियमित रूप से ओपीडी की जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को विशेष रूप से हड्डी रोग संबंधी उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post