शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से 15 अप्रैल को किसान दिवस दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।
जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर किसान दिवस 15अप्रैल को
byHavlesh Kumar Patel
-
0