मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता ने किया वृहद गांव संरक्षण केन्द्र बहादरपुर का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ० मेघ श्याम के निर्देशन मे  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ० जितेन्द्र गुप्ता ने आज वृहद गांव संरक्षण केन्द्र बहादरपुर का निरीक्षण  किया। इसके साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली व पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया ।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी केन्द्र पर कुल 203 गौवंश संरक्षित पाये गये तथा भरण पोषण व्यवस्थाएं हरा चारा‚ भूसा और चौकर आदि उपलब्ध पाये गये। सीवीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० कमल कुमार को केन्द्र का संचालन कर रही स्वंयसेवी संस्था के प्रभारी से समस्त अभिलेख पूर्ण कराने तथा नियमित भ्रमण हेतू निर्देशित भी किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आज में आज पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम सिंह द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गए। उन्होंने गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर मौजूद केयरटेकर को नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार द्वारा कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए। गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post