जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोषसिद्ध बंदियों को विधिक जागरूक भी किया गया। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने शिविर में उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को बताया कि अपने सभी विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याए सुनी तथा उन्हों बताया कि दोषसिद्ध बंदियों को उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर कारागार अधीक्षक  के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन पत्र दिया जा सकता है। उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत या जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें, जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। 

डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को दीवानी न्यायालय परिसर, याहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट में किया जायेगा, जिसमें आपराधिक, 138 एनआईए, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post