उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समिक्षा समिति ने की जनपद मुजफ्फरनगर-शामली के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समिक्षा समिति के सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली की समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सभापति व सदस्यों का मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक में विनियमन समिति में प्रस्तुत बिंदुओं की विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी ने समिति को अवगत कराया की पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद में 8967 सोलर पावर प्लांट लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 8 सीबीजी प्लांट है, जिनमें से पांच सीबीजी प्लांट संचालित हैं 03 निर्माणाधीन है।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि जनपद में हर घर नल योजना के अंतर्गत जो भी कार्य किए गए हैं, उसकी सूची माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए एवं जहां भी सड़क की खुदाई की जाए, उसका निर्माण अवश्य किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी सड़क खुदी हुई ना छोड़ी जाए इस कार्य में शिथिलता ना बरती जाए।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का नामांकन स्कूल में कराया जा रहा है। समिति को बताया गया कि बच्चों के सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास इत्यादि के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। समिति द्वारा बीएसए को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आरटीआई के तहत दाखिला लेने के लिए पात्रता, स्कूल के कितने किलोमीटर में होना चाहिए आदि की नियमानुसार प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाये। 

समिति द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये विद्युत सप्लाई निर्माण अनुसार की जाए, इसमें किसी प्रकार की सफलता न भारती जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल लगाने वाले व्यक्ति का विद्युत विभाग की ओर से रीडिंग जेनरेट करने का कनेक्शन अविलंब किया जाये। जनप्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर बैठक कर उनके द्वारा संज्ञान में लायी जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि ओवर लोडिंग वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाये और सरकार की मंशा के अनुरूप रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाये।

 लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पात्रों के क्रम में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित किया जाता है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के उपरान्त अविलंब कार्य प्रारंभ किये जाते हैं। विकास प्राधिकरण की ओर से जनपद में कराये जा रहे नए कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए। जिला गन्ना विभाग द्वारा समिति के समक्ष अवगत कराया गया कि किसानों को गन्ने की उत्तम किस्म की वैरायटी विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करायी जाती है। गन्ना किसानों का  गन्ना भुगतान भी किया जा रहा है।  

सभापति को बताया गया कि जनपद के कुछ अिधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का फोन रिसीव नहीं किया जाता है। इस बिन्दु पर उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पर व्यवस्था करायी जाये और अवैध कट को बन्द कराया जाये। उन्होंने कहा कि वन विभाग पौधारोपण के लिए स्थल का चयन कर पौधारोपण की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। 

सभापति द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग को निर्देशित किया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए सभी पात्र बच्चों को लाभ दिलाया जाये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में पात्र अवशेष व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड के स्वयं भी बनाये जाने आदि की प्रक्रिया के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये और ग्राम चैपाल के संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों को बनाये गये रोस्टर की प्रति उपलब्ध करायी जाये। 

सभापति अश्विनी त्यागी ने जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए अपने जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें। जिलाधिकारी ने सभापति, सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन जनपद स्तर पर अक्षरः सुनिश्चित कराया जायेगा।

 बैठक में सदस्य विधान परिषद पवन कुमार सिंह, धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडार कर कमल किशोर देशभूषण, अनुसचिव अरूण प्रकाश शर्मा, समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, अतिवेदक आशीष सिंह, सहायक समीक्षा अधिकारी अभिनव तिवारी, राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post