श्री जैन स्थानक जिन मंदिर में श्री णमोकार महामंत्र का पाठ हुआ

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर काशीराम स्ट्रीट स्थित नवनिर्मित श्री जैन स्थानक जिन मंदिर में साधर्मियों संघ मिलकर श्री णमोकार महामंत्र का एक घंटे का पाठ हुआ।  यह मंत्र सब पापों को नष्ट कर जीवन को नए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है इस मंत्र के मात्र सुमिरन करने से ही जीवन में सुख का वातावरण मिलता है। 

पाठ में राकेश जैन प्रधान, सतेंद्र जैन मंत्री, मनोज जैन, श्रीपाल जैन  सर्राफ, प्रवीण जैन, अनुपम जैनी, सुनील जैन, विपिन जैन, शुदात्म जैन, अचल जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, शैंकी जैन, ऋषभ जैन, सुयश जैन  व अंकित जैन, अतुल जैन सर्राफ, अशोक जैन, सोनिया जैन, पिंकी जैन, अनीता जैन, पूनम जैन, संध्या जैन, रजनी जैन, मेघा जैन, तनु जैन, मुस्कान जैन, स्वाती जैन, आन्या जैन, सुनीता जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post