एसडीएम से मिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपजिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की तथा क्षेत्र के व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी के रूख को देखते हुए व्यापार मंडल ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश जैन, अरविंद वर्मा, मदन छाबड़ा, भावेश गुप्ता, रवि ग्रोवर, मुकेश तायल एवं संजय जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post