शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अघ्ययनरत विद्यार्थियों को फार्मा की बहुराष्ट्रीय कम्पनी मैकलोड्स फार्मास्यूटिकल्स कम्पनी ने चयन हेतु हरिद्वार में आमंत्रित किया। कम्पनी द्वारा दो प्रोफाईल, गुणवत्ता नियन्त्रण एवं उत्पादन, के लिये साक्षात्कार निर्धारित किये गये।
चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में 61 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रथम चरण के समापन के उपरान्त कम्पनी द्वारा 38 छात्रों को अंतिम चरण के लिये चयनित किया गया। अंतिम चरण हेतु एचआर इंटरव्यू के उपरान्त 21 छात्रों को कम्पनी द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित छात्रों को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लैटर प्रदान किये गये तथा अपना पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर नियुक्ति हेतु बद्दी, इंदौर व सिक्किम स्थित अपने प्लांट पर आमंत्रित किया।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के चीफ कोर्डिनेटर आशीष चौहान ने बताया कि निकट भविष्य में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में विभिन्न कम्पनियां प्लेसमेंट हेतु आयेंगी। श्री राम कॉलेजे ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ0 गिरेन्द्र गौतम ने कहा कि यह छात्र निश्चित ही भविष्य में न केवल अपने कॉलेज, बल्कि अपने जनपद का नाम रोशन करेंगे।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल ने वर्तमान में छात्रों को रोजगार दिलाने में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीकों से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार औद्योगीकरण ने रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराये है। प्लेसमेंट में डॉ0 शिखा राठी, नितिशा त्यागी तथा अन्य सभी प्रवक्ताओं का योगदान रहा।