एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में डिजिटल इंडिया और भविष्य के प्रबंधक: तकनीक के माध्यम से भारत का रूपांतरण विषय पर व्यवसायिक गतिविधि आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में IQAC सेल के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा एक समसामयिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था डिजिटल इंडिया और भविष्य के प्रबंधक: तकनीक के माध्यम से भारत का रूपांतरण। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज का युग पूर्णतः डिजिटल युग है और आने वाले समय में प्रबंधन के क्षेत्र में सफल होने के लिए तकनीकी ज्ञान अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स तथा ऑनलाइन बिजनेस मॉडल्स को समझकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। 

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजय शर्मा ने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को डिजिटल इंडिया मिशन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन ( PPT) के माध्यम से बताया कि किस प्रकार भारत में डिजिटल क्रांति ने प्रशासन, शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन लाए हैं। उन्होंने कि डिजिटल युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज और तकनीकी दक्षता भी उतनी ही आवश्यक है। छात्रों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल टूल्स और सॉफ्टवेयर का नियमित अभ्यास करना चाहिए, जिससे वे उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में टीमवर्क, कम्युनिकेशन स्किल्स और समस्या समाधान क्षमता (Problem Solving Skills) भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि एक सफल मैनेजर वही होता है जो तकनीक और मानवीय कौशल दोनों का संतुलित उपयोग कर सके । 

मीडिया प्रभारी डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि छात्रों को नवीनतम तकनीकी विकास और प्रबंधन कौशल से अवगत कराया जा सके I उन्होंने कहा कि "Digital India" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस अवसर पर डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, दीपक गर्ग, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान तथा लवी वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post