गौरव सिंघल, देवबंद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के जजों के तबादले किए हैं। जिसमें सिविल कोर्ट देवबंद के तीन जज भी शामिल है। तीनों जज अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। एडीजे विनीत वासवानी का स्थानांतरण जनपद एटा, एसीजेएम परविंदर सिंह का जनपद मथुरा और सिविल जज प्रिंस जिंदल का स्थानांतरण बलरामपुर जनपद में हुआ है। तीनों जजों के स्थान पर नए जज आगामी 15 अप्रैल तक अपना चार्ज ग्रहण कर सकते है।
