वर्ल्ड हेल्थ दिवस पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। वर्ल्ड हेल्थ दिवस के अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के विभिन्न महाविद्यालयों में श्री राम कॉलेज के बायोसाइंस विभाग एवं होम साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहें थी। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री राम पॉलिटेक्निक में आज वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्रीराम कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार व प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने दीप प्रज्वलन करके किया गया। डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि जिंदगी में लोग अकसर जंक फूड और तैलीय भोजन की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे कई बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग बढ़ रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि एक संतुलित आहार में हरी सब्जियाँ, फल, दालें, अनाज, दूध और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल होना चाहिए। हमें अपने भोजन में विविधता रखनी चाहिए ताकि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। उन्होंने कहा कि सही आहार हमारी ऊर्जा बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और हमें सक्रिय बनाए रखता है। होम साइंस विभाग की डीन डॉ. श्वेता राठी ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है और समाज के विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं है, तो हमारे पास सब कुछ होते हुए भी हम खुश नहीं रह सकते। बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सैनी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार, तनाव, नींद की कमी और व्यायाम न करना कृ ये सभी हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।
इस अवसर पर पावर पोइंट प्रजेनटेसन मे बीएससी बायोटेक्नोलोजी प्रथम वर्ष की इवा केलर प्रथम, बीएससी गृह विज्ञान की स्नेहा द्वितीय तथा बीएससी बायोटेक्नोलोजी प्रथम वर्ष की तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवनी अग्रवाल व हिंमाशी पाल ने सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किये। कार्यक्रम में प्रवक्ता डा0 बुसरा आकिल, विकास त्यागी, शालिनी मिश्रा, सबा राणा, जेहरा हुसैनी, सचिन कुमार, मौ0सलमान, तनु त्यागी, सुबोध कुमार प्रयोगशाला सहायक पिंकू कुमार तथा प्रवक्ता रुबी, आयशा गौर  व सानिया आदि का विशेष योगदान रहा।
श्रीराम कालेज आफ फार्मेसी में हुये रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस कार्यक्रम में डॉ० अशोक, डा० प्रेरणा मित्तल, डॉ० जगपाल, आकांक्षा निर्वाल मौजूद रहे। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रक्तदान शिविर में, डॉ.रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, ज्योति जैन, मुस्सयब खान, तरन्नुम फातिमा, शिवम् त्यागी, आर्याव्रत, उज्जवल, शैली, शीखा राठी, शुभम, सलमान, शशीभूषण, भूदेव, रामसिंह, सुशील, विकास कुमार, अरशद, संजय कुमार,  वरुण , नवीन, तुषार, तरुण, युवराज, अंश, विनीत कटारिया, भावना , कशिश, अंशु, इशिका आदि शामिल रहे।
श्रीराम पालिटैक्निक में एक दिन एक स्वस्थ आदत  शीर्षक के तहतजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया
कार्यक्रम संचालन एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष स्नेहलता ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्रा शाहफाद, अवि, आदित्य कुमार, दिया माल्या, नेहा, अंशी कश्यप, आस्था जौहरी, खुशी, वसु देवी, खुशी पुंडीर, राखी, अनन्या चौधरी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के विभागाध्यक्ष जोनी कुमार, छवि, शुभम गुप्ता, नितिन गुप्ता, नितिश कुमार गोयल, विवेक धीरयान, नरगिस, सुगंधा शर्मा, अनुपम त्यागी, विशु शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post