गौरव सिंघल, सहारनपुर। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत 08 अप्रैल 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में कैम्पस ड्राइव में डेनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड प्रतिभाग कर रही है। कैम्पस ड्राइव में तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो आई0टी0 आई0 2025 के पास हो एवं आगामी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हो, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य हो वह 08 अप्रैल को प्रातः 10ः00 बजे से सांय के 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैम्पस ड्राइव के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत कैम्पस ड्राइव 08 अप्रैल को
byHavlesh Kumar Patel
-
0
