बच्चों उत्पात करने से रोकने पर अभिभावकों ने मारपीट कर घायल किया

शि.वा.ब्यूरो, चरथावल। क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर ने बताया कि थानाक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रोनी हर्जीपुर निवासी पवन पुत्र सुभाष भैंसा-बुग्गी से अपने खेत पर जा रहे थे, तो रास्ते में स्कूल जाने वाले कुछ बच्चे उनकी भैंसाबुग्गी मैं बैठ गये तथा उत्पात मचाने लगे। इस पर जब पवन द्वारा बच्चों को डांटा तो इस बात से कुपित होकर एक बच्चे के परिजनों ने पवन के साथ मारपीट कर दी। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा पवन उपरोक्त को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भिजवाया गया है। 

क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर व प्रभारी निरीक्षक ने सत्यनारायण दहिया ने घटना स्थल का मौका-मुआयना करके स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस द्वारा 02 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर समस्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post