बच्चों ने की पक्षियों के पानी की चिंता

शि.वा.ब्यूरो, मालवा। हर साल की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में बच्चों द्वारा पशु- पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की कवायद तेज कर दी है। शासकीय नवीन हाईस्कूल बापचा बड़ौद की कक्षा 10 की सविता, अंजना, निशा, भावना, मनीषा, सुहाना व आशा जैसे ही कक्षा से बाहर आकर पानी पीने के लिए गयी तो उन्हें चिड़िया दिखाई दी। 

उन्होंने महसूस किया कि चिड़िया को भी पानी की आवश्यकता है, यह सोचकर उन्होंने अपने विद्यालय में अपनी चिंता साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने प्राचार्य डॉ. दशरथ कुमार मसानिया तथा कैलाश भावसार, सुनील कुमार जोशी, तृप्ति श्रृंगी, दशरथ सिंह परिहार आदि शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में पक्षियों के पानी की व्यवस्था की। 

उल्लेखनीय है विद्यालय में जगह-जगह गौरैया के घोंसले बने हुए हैं, जहां बच्चे और चिड़ियां चहकते हुए साकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post