करंट लगने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, सीओ व एसडीएम ने शांत कराया मामला

शि.वा.ब्यूरो, जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र से वापस लौटते समय पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे सबियान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी, जिससे परिवार में मचा कोहराम मच गया और मृतक बच्चे के परिजनों सहित अन्य स्थानीय लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। इसके साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चारो ओर सुरक्षाघेरा बनाने की मांग भी की।

सीओ रूपाली राव ने बताया कि कस्बा निवासी पांच वर्षीय बालक सबियान की खेलते समय ट्रांसफामर की चपेट में आ गया था और करंट लगने से उसकी दुखद मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजकुमार के साथ मैं पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल किया। उन्होंने बताया कि एसडीएम व मैं स्वयं बच्चे के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्थिक सहायता सहित अन्य जो भी विधिक कार्यवाही बनेगी, उस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post