शि.वा.ब्यूरो, खतौली। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर कल्याणकारी समिति द्वारा आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से भेंट कर उन्हें विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा तथा 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया। मंत्री अनिल कुमार ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष संजय ठेकेदार, डॉ. हुकुम सिंह, जयपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सुदेश कुमार, अमरीश ठेकेदार, सोमदत्त मिस्त्री, रविंद्र ठेकेदार एवं समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समिति के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कैबिनेट मंत्री को निमंत्रण पत्र भेंट किया।
