रोजगार मेले की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता मे कल 13 अप्रैल को लगने वाले रोजगार मेले की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी आवास न्यू सभागार में बैठक आयोजित हुई। 

जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापक से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है । उन्होंने कहा कि आगामी लगने वाले रोजगार मेले से संबंधित अपने स्तर से सभी तैयारियां कराना सुनिश्चित कर लें तथा रोजगार मेला स्थल का भी निरीक्षण कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि रोजगार मेले से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में आने वाले युवा/युवतियों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए रोजगार मेले में जनपद के युवा-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाए जाने में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। 



उन्होंने निर्देश दिए कि पुरुष तथा महिला शौचालय अलग-अलग रखने की व्यवस्था व पीने के पानी, बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए तथा आने वाले युवा-युवतियों से अच्छा व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर,आईटीआई प्रिंसिपल मुकेश प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरन श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post