शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एक जमाने में राष्ट्रीय लोकदल के ध्वज वाहक रहे श्रीराम तोमर की श्रद्धांजलि सभा में रालोद सुप्रीमों जयंत चौधरी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जिला प्रशासन को प्राप्त हुए कार्यक्रम के अनुसार जयंत चौधरी कल 13 अप्रैल को प्रातः 8 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से रवाना होंगे और लगभग 10 बजे जनपद पहुंचेंगे और यहां आयोजित कौशल विकास मेले में शिरकत करने के बाद 12.30 बजे बघरा के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग अपराहन 1 बजे बघरा में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रहे श्रीराम तोमर को उनके निज आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बता दें कि एक जमाने में राष्ट्रीय लोकदल के ध्वज वाहक रहे श्रीराम तोमर का 3 मार्च दिन शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पुत्र जंग बहादुर तोमर के अनुसार उनकी आत्म शान्ति यज्ञ तेरहवीं 15 अप्रैल को उनके आवास पर ही आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बज यज्ञ के बाद प्रातः 10 बजे रस्म पगड़ी (शोकसभा) व 10.30 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा।
