मुख्यमंत्री के जनपद में भ्रमण के मद्देनजर अफसरों ने किया कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडाल मंच स्थल स्टॉल सहित अन्य जगह का भ्रमण किया।मंडलायुक्त रूपेश कुमार अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक रूप से नुमाइश मैदान स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को  देखा। अफसरों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व संबंधित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post