शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर के जन्म दिवस’ की पूर्व संध्या पर श्री राम लॉ कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। नेशनल सेमीनार के प्रथम दिन अनेक कार्यक्रम जैसे-भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक प्रश्नोत्तर क्विज आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी प्रवक्ताओं के द्वारा मॉ सरस्वती तथा डॉ0 भीवराव अम्बेड़कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
कार्यक्रम प्रारम्भ करते हुए, संयोजक आंचल अग्रवाल ने कहा कि अम्बेड़कर जी को नमन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, विद्यार्थियों को उनके विषय में ज्ञान प्राप्त हो सके। डॉ0 भीवराव अम्बेड़कर की जीवन सघर्षो से भरा था उन्होंने षिक्षा को अपना हथियार बनाया तथा विष्व को दिखा दिया कि कोई भी व्यक्ति चाहे उसकी सामाजिक स्थिति कुछ भी हो अपने ज्ञान व संकल्प से इतिहास रच सकता है। उन्होंने न केवल संविधान बनाया बल्कि हमें सिखाया अधिकारो को मानने से नही बल्कि समझदारी और एकता से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि षिक्षित बनो संगठित रहो व संघर्ष करो, ये शब्द आज भी प्रेरणा देते है।इसके उपरान्त सभी प्रवक्तागणों तथा विद्यार्थियों के द्वारा डॉ0 भीवराव अम्बेड़कर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा विचार प्रस्तुत किये गये इन विद्यार्थियों में हीना आमिर, अरीबा आमिर, हुरैन, खुशी गहलोत, सपना, निहारिका, आयान प्रमुख रहे।
प्रवक्ता श्रीमती सोनिया गौड़ तथा राखी प्रमोद तुपे द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी, जिसमें वैष्णवी, वर्षा सैनी, आमिर चौधरी, तथा प्रिंस का कार्य सराहनीय रहा। इसके बाद प्रवक्ता अक्षी कश्यप के द्वारा नाटक तथा नृत्य का आयोजन कराया गया जिसमें छात्र बादल, एंजिल राठी, मीनू, उमरा, कोमल, खुशी की प्रस्तुती शानदार रही। इसके उपरान्त प्रवक्ता श्री विश्वेन्द्र पंवार द्वारा डॉ0 अम्बेड़कर से संबधित प्रश्नोत्तरी क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें टीम के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा बढचढ कर हिस्सा लिया गया। तथा अच्छा प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा डॉ0 अम्बेडकर जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षा कश्यप, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, नाहिद अंजुम, विनय तिवारी, त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।
