गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि आई0पी0एम0एस0 पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराने वाले कीटनाशक विक्रेताओं का कीटनाशी विक्रय लाइसेंस निरस्त किया जाएगा जिसके लिए संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे। कपिल कुमार ने बताया कि जनपद में 1408 कीटनाशक विक्रेता कीटनाशकों का व्यापार कर रहे है जिसमें से अभी तक कुल 650 कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है, शेष 758 कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा अभी तक भी पंजीकरण नहीं कराया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कपिल कुमार ने जनपद के समस्त कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर आई0पी0 एम0एस0 पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय को भी देना सुनिश्चित करें।
आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले कीटनाशक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त होगा
byHavlesh Kumar Patel
-
0
