शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मन्सूर हसन खां को वरिष्ठ नागरिक महासमिति के प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय व सृजनात्मक योगदान हेतु वरिष्ठ नागरिक महासमिति के द्वारा कवि शिरोमणि सम्मान की उपाधि से सम्मानित किया गया । सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ मन्सूर ने समिति के महासचिव श्री उपेन्द्र वाजपेई और अध्यक्ष श्री श्याम पाल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस समय आवश्यक है कि हिंदी की गोष्ठियों में उर्दू वाले और उर्दू की तक़रीबात में हिन्दी वाले सम्मिलित हों। इस तरह से आपसी सौहार्द और साहित्य को फ़रोग़ मिलेगा।
डॉ.मन्सूर हसन खां कवि शिरोमणि उपाधि से सम्मानित
byHavlesh Kumar Patel
-
0
