सब रजिस्ट्रार संजीव कुमार की अपीलः आमजन को किसी के भी बहकावे में आने की जरूरत नहीं

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। काफी समय पूर्व से ही सभी दस्तावेजों का निबन्धन यानी रजिस्ट्री को ऑनलाईन किया जा चुका है, इसलिए किसी भी आमजन को किसी के भी बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। कोई भी अपनी रजिस्ट्री का ऑनलाईन अवलोकन कर सकता है। ये कहना है सब रजिस्ट्रार यानी उपनिबन्धक संजीव कुमार का। उन्होंने कहा कि अभी भी इस बात का प्रचार-प्रसार किये जाने की जरूरत है, जिससे आमजन विशेष रूप से सीधे-सादे ग्रामीण किसी के झांसे में न आ सकें। उन्होंने कहा कि वे आमजन की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं।

उन्होंने शिक्षा वाहिनी को बताया कि किसी भी रजिस्ट्री का एक तय फाॅर्मेट है, जिसके अनुसार सभी दस्तावेजों की रजिस्ट्री की जा सकती है। उपनिबन्धक की मानें तो खतौली तहसील में बैनामों की औसत संख्या कम होने के कारण काफी मशक्कत के बावजूद निबन्धन कार्यालय का वार्षिक राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने शिक्षा वाहिनी को बताया कि उनके द्वारा सभी दस्तावेजों की पूरी पड़ताल और संतुष्टि के बाद ही रजिस्ट्री की जाती है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में पूरी सतर्कता बरतते हैं कि किसी तरह की राजस्व हानि नहीं हो पाये और साथ ही दस्तावेजों का निबन्धन पूरी तरह त्रुटि रहित हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post