आमजन को न्याय दिलाने में सबसे अहम भूमिका अधिवक्ताओं कीः रश्मि लाम्बा

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। किसी भी वादकारी को न्याय दिलाने में सबसे अहम भूमिका अधिवक्ताओं की ही होती है। यदि अधिवक्ता चाह ले तो किसी के साथ ही अन्याय नहीं हो सकता और हर व्यक्ति को न्याय मिलना आसान हो जाता है। उक्त उद्गार एसडीएम न्यायिक रश्मि लाम्बा ने तहसील बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित परिचय सम्मेलन में अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। 

तहसील बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मेलन में एसडीएम न्यायिक रश्मि सिंह ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के साथ मधुर और न्यायकारी समबन्ध रखने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से वाद के निस्तारण कराने और वादकारी को न्याय दिलाने में सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर पूर्व तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य व सरदार जितेन्द्र सिंह सहित तहसील बार संघ की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति व पर्सनल विभाग के  अनुसार 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी रश्मि लाम्बा ने जिला मैनपुरी सेवा आरम्भ करने के बाद कानपुर नगर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब यहां उपजिलाधिकारी न्यायिक पद का कार्यभार सम्भाला है। रश्मि लाम्बा का गृह जनपद सहारनपुर है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post