शि.वा.ब्यूरो, खतौली। ग्लोबल एकेडमी के वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कर वितरण समारोह पर प्यारे बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हमारी समृद्ध परंपराओं और आदर्शों की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजय जनमेजय, भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, शायर परवेज गाजी, सभासद आशु व पूर्व प्रधानाचार्य तलत सिद्दीकी मुख्य रूप से मौजूद रहे। ग्लोबल एकेडमी के प्रबन्धक फिरोज आलम ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में प्रधानाचार्य फरीन मंसूरी, आयशा, रुकसार मंसूरी, इकरा कुरैशी, सायेबा मंसूरी व अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
ग्लोबल एकेडमी का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0
