वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित

शि.वा. ब्यूरो, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय-राजमार्ग पर स्थित ग्राम दामोदरबाद में हनुमत धाम सेवा ट्रस्ट दामोदरबाद के तत्वाधान में बजरंगबली पवनसुत हनुमान के मन्दिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ भक्तिमय वातावरण में आयोजित हुआ।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कस्बा बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम दामोदरबाद के सामने में आज हनुमत धाम सेवा ट्रस्ट द्वारा के तत्वाधान में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भक्तिमय वातावरण में विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर 11 विद्वान पण्डितों द्वारा समूह विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं सहित दूरदराज भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मां शाकुंभरी देवी ट्रस्ट की पीठाधीश्वर की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहारीगढ़ के कस्बा इंचार्ज पुलिस उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स व महिला कांस्टेबलों व पीएसी के जवानों के साथ पूरे समय मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post