भाजपा कार्यकारिणी घोषित, विनीत ठाकुर व अनुज सहरावत बने जिला मंत्री

शि.वा. ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए मुजफ्फरनगर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।आगामी चुनाव की दृष्टि से इस विस्तार को संगठन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जनपद कार्यकारिणी में। 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री सहित अन्य कई पदों पर सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है। इसमें खतौली से सक्रिय और कर्मठ विनीत ठाकुर और अनुज सहरावत को जिला मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया तथा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी की संतुष्टि के आधार पर यह नियुक्ति की गई है ।संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे विनीत ठाकुर की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनीत चौहान इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में भी जिला मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। किसान मोर्चा में रहते हुए उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। विनीत चौहान ने जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post