गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड में एक हिस्ट्रीशीटर वांछित बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि जनपद की थाना सरसावा पुलिस सरसावा से नकुड जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को नकुड की ओर से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की चेकिंग को देखकर उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान मुर्सलीन पुत्र युसूफ निवासी ग्राम सलेमपुर थाना सरसावा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार बदमाश चोरी के एक मुकदमें में वांछित चल रहा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 खोखा/01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। गिरफ्तार/घायल बदमाश के विरूध्द थाना सरसावा पर एनडीपीएस,चोरी,आर्म्स एक्ट आदि गंभीर अपराधों में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार/घायल बदमाश मुर्सलीन उपरोक्त थाना सरसावा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/26 व 25/26 धारा 305(ए) ,331(3) बीएनएस का वांछित अभियुक्त है।
पुलिस मुठभेड में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी फरार
byHavlesh Kumar Patel
-
0
