गौरव सिंघल, देवबंद। डॉ. अनवर सईद ने ईदगाह वक्फ कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कमेटी सदस्यों पर कई तरह के सवाल उठाते हुए कहा कि ईदगाह की जिम्मेदारियां को लेकर उन्हें शक की निगाह से देखना अफसोजनक है। डॉ. अनवर सईद ने कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, जबकि इससे पूर्व कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत अध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी की मौत के बाद ईदगाह कमेटी का कार्य शहरवासियों की तरफ से न जाने क्यों शंकास्पद होता जा रहा है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि हर साल ईद की नमाज के कुछ दिनों तक किसी न किसी बात को लेकर अनावश्यक ऐतराज उठाते जाते रहे हैं। डॉ. अनवर सईद ने कहा कि शहर की जिम्मेदारियां की ओर से जो भी प्रस्ताव उनके पास आते हैं वह हमेशा कमेटी तक पहुंचा दिए जाते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से उन पर मंजूरी नहीं हो पाती। इसकी मुख्य वजह साल भर में केवल दो बार कमेटी की बैठक का होना भी हो सकता है।
डॉ.अनवर सईद ने दिया ईदगाह वक्फ कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
byHavlesh Kumar Patel
-
0
