सनातन धर्म सभा भवन में श्री राम जन्मोत्सव आयोजित

शि.वा.ब्यूरो,मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी पर स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में आज रामनवमी कार्यक्रम बड़े धूमधाम और हर्ष के साथ आयोजित किया गया। सभा भवन में इस कार्यक्रम के दौरान अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें सर्वप्रथम भगवान विष्णु का स्वरूप उसके बाद श्रीराम व उनके भाइयों का बालक स्वरूप में जन्म और बाद में बड़े राम के रूप में उनकी भूमिका का सजीव चित्रण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता एवं अरविंद भारद्वाज आदि उपस्थित हुए। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया और तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्व पत्रिका का भी विमोचन कर भक्तों को पर्व पत्रिका वितरित की गई। 
इस अवसर पर अध्यक्ष शंकर स्वरूप, मंत्री सतीश ठेकेदार, उपाध्यक्ष शिवचरण दास, अमित कोषाध्यक्ष, अंजुल कार्यालय मंत्री, सुखदेव मित्तल एडवोकेट, नवीन ठेकेदार, अनुराग अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जनार्दन स्वरूप, प्रवीण गुप्ता, अनिल बंसल प्रचार मंत्री, अजय गर्ग, साधुराम गर्ग एडवोकेट एवं व्यवस्था प्रमुख सुरेश पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही श्री रामनवमी की भव्य यात्रा आज टाउन हॉल के मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ वापस टाउन हॉल पहुंची। नगर वासियों ने श्री राम परिवार की आरती कर उनका दर्शन लाभ प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post