शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने फार्मा अन्वेषण 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। उक्त कार्यक्रम फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा टीएमयू यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में कॉलेज के एमफार्म के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की थी, इस अवसर पर फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री विभाग के छात्र श्री हर्षित ने अपने शोध पत्र के ओरल प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। फार्माकोग्नोसी विभाग की छात्रा कुमारी प्रतीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में डाॅ0 वैशाली, डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डाॅ निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅ हुमा सैफी, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, डा0 कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, मौ0 जूबैर, मिनाता, विकास कुमार, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, मौ0 सलमान, समी जैदी, नसीम अहमद, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माथूर, शुभम शर्मा, शुभम, शिवम, ऋतिक, मोहित सैनी, प्रतीक वर्मा, ब्रजेश कुमार आदि मुख्य रूप् से उपस्थित रहे।
.jpeg)

