उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स गठित, अंतर्विभागीय समन्वय बैठक भी आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील व ब्लॉक स्तरीय टास्क फ़ोर्स के गठन के साथ साथ अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह द्वारा कराया गया, जिसमे समस्त विभागों के अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में सभी को शासन द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों के बारे में भी अवगत कराया गया। 

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पअंकज अग्रवाल,अधिशासी अधिकारी राजीव, सीडीपीओ अत्येन्द्र, एडीओ पंचायत अरुण, एचईओ उमेश, बीपीएम जावेद पशुपालन विभाग आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (नोडल विभाग) के साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन तथा शिक्षा विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हैं। अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। 

ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों एवं कुपोषण से बचाव के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करेंगी तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार करेंगी, जिससे समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post